रुद्रपुर। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए रेडियो के माध्यम भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह व नोडल अधिकारी सीडीओ मनीष कुमार के निर्देशन में जीबी पंत विवि की ओर से संचालित जनवाणी रेडियो पर जिंगल के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा पंतनगर के नगला टा कॉलोनी व छोटी मार्केट और लोनिवि रुद्रपुर में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इधर, बाजपुर के जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. महेश चंद्र जोशी ने मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर से लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। करीब 28 लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया। संवाद