फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे काशीपुर के लोकतंत्र सेनानी

Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि आपातकाल की 50वीं बरसी पर 25 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर शाम चार से छह बजे तक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोकतंत्र सेनानियों, उनकी विधवा पत्नी और विधुर पति को आमंत्रित किया गया है। बताया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशीपुर से महेश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सरस्वती खुराना एवं आशा अरोरा को आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह पहला अवसर है कि 50 वर्ष कि लंबी अवधि में लोकतंत्र सेनानी को प्रांत के मुखिया की ओर से आवास पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना है। इस सम्मान समारोह को लेकर लोगों में उत्साह है। सभी 25 जून को देहरादून के लिए सरकारी वाहनों से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें