फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्रशर की मिट्टी को बिना रॉयल्टी ढुलान करने की मांग

विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते ट्रांसपोर्टर। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। स्टोन क्रशरों की मिट्टी को रॉयल्टी मुक्त करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरसी तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रांसपोर्टरों ने एसडीएम आरसी तिवारी से मुलाकात कर कहा कि स्टोन क्रशरों पर आरबीएम की धुलाई करने के बाद मिट्टी को पृथक किया जाता है। क्रेशरों से निकलने वाली मिट्टी का प्रयोग गड्ढ़ों के भरान इत्यादि में किया जाता है। मिट्टी के ढुलान से ट्रांसपोर्टरों को रोजगार मिलता है। क्रशरों से मिट्टी ढुलान पर माइनिंग कंपनी की ओर से मिट्टी भरे वाहनों को रोककर जुर्माना लगाया जाता है। इससे ट्रांसपोर्टरों का रोजगार चौपट है। वहां अनंत जैन, संजय भांबरी, मनोज जोशी, सुरेश भांबरी, अमित सुखीजा, पवन खुराना, खलील और विशाल शाह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें