खटीमा। चोरों ने मंगलवार रात ताला तोड़कर अंडे की दुकान से गल्ले में रखी हजारों की नकदी और कागजात चोरी करके ले गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। टनकपुर मार्ग स्थित प्रेम टॉकीज रोड स्थित कुमाऊं एग सेल्स दुकान के स्वामी व कंजाबाग निवासी लक्ष्मण सिंह दिगारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। चोरों ने शीशा तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 80 हजार और अलमारी में दो सूटकेस में रखे दस्तावेज चोरी किए थे। संवाद