फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चौकी इंचार्ज को निलंबित कर जिले से बाहर भेजने की मांग

Mon, 23 Sep 2024 05:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक पर सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : रुद्रपुर के डीडी चौक पर सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेसियों ने बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान सिख युवक से हुई अभद्रता के मामले में संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार को डीडी चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि दरोगा का यह कृत्य असहनीय है। इससे न केवल सिख समाज बल्कि आम लोगों में नाराजगी है। कहा कि एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है, जबकि निलंबन कर उसे जिले से बाहर भेजा जाना चाहिए।
महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती। कहा कि दरोगा को निलंबित कर जिले से बाहर करने की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहां प्रीति साना, मोहन खेड़ा, उमा सरकार, सपना गिल, ममता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

युवक संग हुई अभद्रता को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित

बाजपुर। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की रविवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। इसमें सिख युवक के साथ हुई अभद्रता करने वाले दरोगा को निलंबित करने की मांग की गई। कमेटी अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा ने बताया कि बैठक में रुद्रपुर में सिख युवक के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी से बाजपुर के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के मामले का समाधान करने की पुरजोर मांग की गई। वहां अवतार सिंह सैनी, बाज सिंह, मंगा सिंह, कर्मजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरताज सिंह, सरमुख सिंह, अमरपाल सिंह आदि थे। संवाद
कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस, प्रशासन का पुतला

गदरपुर/किच्छा। रविवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हजारीलाल पेट्रोल पंप पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में सिख युवक के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की। उन्होंने एसआई का जल्द निलंबन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां शैलेंद्र शर्मा, शराफत अली मंसूरी, संजीव अरोरा, गुरविंदर बत्रा, गगन विर्क, अमरजीत सिंह आदि थे। किच्छा में सिख समाज ने दीन दयाल चौक पर दरोगा संदीप पिलख्वाल का पुतला फूंका। वहां गुरुद्वारे के प्रधान रंजीत सिंह राना, दलजीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह कपूर, जीवन सिंह, चरनजीत सिंह, रंजीत सिंह विर्क आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें