किच्छा। गन्ना समिति कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भगीरथ की अध्यक्षता में हुई गन्ना पर्यवेक्षक संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में जिला संरक्षक अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जय कुमार, संयुक्त मंत्री मनोज गोस्वामी और संगठन मंत्री नीरज कुमार को चुना गया। जनपद के प्रत्येक परिक्षेत्र से एक-एक सदस्य राजेश गुप्ता, योगेश भट्ट, विनीत, प्रदीप कुमार, संजय जीना, पान सिंह रावत, भूपेंद्र, विशाल सेतिया मनोनीत किए गए। इस दौरान सर्वे के लिए उपलब्ध कराए टेबलेट के लिए पूरे साल का मोबाइल डेटा देने, पौधशालाओं पर अनुदान बढ़ाने, फील्ड कार्मिकों की बायोमेट्रिक न लगवाने की मांग की गई। वहां प्रांतीय संगठन मंत्री गंगादत्त, जितेंद्र कुमार, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, प्रताप सिंह, दुष्यंत राणा आदि रहे।