खटीमा। खेतों के पानी की बंद की गई निकासी खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को सैजना-पटपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके खेतों से पानी की निकासी बंद कर दी है। खेतों में पानी भरने के कारण धान की फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि खेतों में जलभराव होने से जनहानि भी हो सकती है। वहां पर दान सिंह राणा, पप्पू सिंह, मौसमी देवी, सरोज देवी, आशा राणा, लक्ष्मी देवी, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, दीपा राणा, शुरेश्वती आदि थे।