खटीमा। राणा थारू परिषद ने सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर थारू जनजाति समुदाय को ईसाई धर्म में परिवर्तन से रोकथाम की मांग की। उन्होंने कहा कि थारू जनजाति के लोग सीधे-साधे और हिंदू पारंपरिक मान्यताओं के प्रति कटिबद्ध हैं। बहुतायत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी थारू समाज के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर या डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है, वो सरकार की विभिन्न योजनाओं और नौकरियों में भी दोहरा लाभ ले रहे हैं। वहां पर अध्यक्ष दान सिंह राना, बयान सिंह राना आदि थे।