रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 21वीं नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में सोमवार को महिला और पुलिस वर्ग के लीग मुकाबले आयोजित किए गए। इसका परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड नेशनल फेंसिंग एसोसिएशन के सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता 23 मई को शुरू हुई है जो 28 मई तक चलेगी। इसमें देश के 28 राज्यों से आए 650 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।