फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक नवंबर से नादेही चीनी मिल चलाने की मांग

Tue, 15 Sep 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर स्थित नादेही चीनी मिल का निरीक्षण करते किसाने नेता
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं की टीम ने सोमवार को नादेही चीनी मिल का निरीक्षण किया। किसान नेताओं ने मिल परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियों की जानकारी ली। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधक राजवीर सिंह से मुलाकात की। किसान नेताओं ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में मिल की पेराई समय से शुरू किया जाना जरूरी है। उन्होंने एक नवंबर से चीनी मिल का संचालन शुरू करने की बात रखी। इस दौरान मिल प्रबंधन की ओर से चल रही तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली गई। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल की मशीनरी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौधरी, किशन सिंह, शीतल सिंह, अनिल अंश त्यागी, राजकुमार, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें