फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्थानीय लोगों को रोजगार में 70 प्रतिशत भागीदारी की मांग

Tue, 15 Sep 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। श्रमिक मजदूर यूनियन के गठन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में श्रमिकों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिपं सदस्य चरनजीत सिंह ने कहा कि स्थानीय युवाओं और श्रमिकों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। क्षेत्र की फैक्ट्रियों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए 27 सितंबर को श्रमिक मजदूर यूनियन का गठन किया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में शेर सिंह, संदीप कौर, तसलीम अहमद, विनीत चौहान, सुखचेन सिंह, वीरेंद्र चौहान और मंदीप कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें