रुद्रपुर। राज्याधीन पदों में एससीएसटी वर्गों के प्रतिनिधित्व के आकलन के लिए पांच सितंबर 2012 में गठित जस्टिस इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने आदि मांगों को लेकर एससीएसटी एसोसिएशन ने धरना दिया।सीएम को संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपा गया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि कमेटी ने जनवरी 2016 में ही शासन के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। इसके बाद भी आज तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया। कहा प्रदेश में सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने के लिए सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षक, प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य के सभी रिक्त पदों सहित परिचारकों, सफाईकर्मियों के पद जल्द भरें जाए। वहां पर मंत्री राजेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र, बृजेश कुमार आदि थे।