फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिब्यांगों की पेंशन तीन हजार करने की मांग

Thu, 07 May 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एमए राहुल के नेतृत्व में दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं के लिए समाज कल्याण मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने पेंशन समय पर न मिलने, पेंशन राशि बढ़ाने तथा रोडवेज बसों में होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगों के लिए पेंशन ही आजीविका का सहारा है लेकिन समय पर पेंशन न आने से उन्हें आर्थिक परेशानी होती है। कई दिव्यांग पेंशन के लिए बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार पेंशन व्यवस्था को नियमित करे तथा पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह की जाए। साथ ही समिति ने उत्तराखंड रोडवेज में दिव्यांनों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन देने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष रामबाबू, सचिव अशोक गिरी, मोहम्मद नासिर, नरगिस, मनोज सैनी, राधा, रेनू अग्रवाल, शमशाद, उपेंद्र कुमार, विद्या देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें