फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग

Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गाय को राजमाता का दर्जा देने सहित सात सूत्री मांग के लिए बृजवासी गो रक्षक सेना भारत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। बृहस्पतिवार को संगठन के जुड़े लोगों ने कलक्ट्रेट में एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी बेसहारा गोवंशीय पशुओं को सरकारी गोशाला में भिजवाने, गोवंशीय पशुओं की अकस्मात मृत्यु होने पर उनकी अंत्येष्टि सरकार की ओर से कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद, विधायकों की पेंशन बंद कर गोमाता की सेवा में लगाने, राज्य की चार धाम की यात्रा के लिए स्थित तीर्थ स्थल पर पर्यटकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्राॅली की व्यवस्था करने, पर्यटकों की सुरक्षा की व्यवस्था करने के साथ गोमाता को लावारसि छोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव प्रेम किशोर गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, पवन गुप्ता, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हितेंद्र त्रिपाठी, रामाधारी गंगवार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें