काशीपुर। कुंडा गांव के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक से उक्त जमीन को पट्टेदारों को दिलाने की मांग की है।
ग्राम कुंडा निवासी शराफत, रियासत, शकूर, अकबर अली, रशीद, बुन्दू, सुलेमान व महबूब ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय व एएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपकर उन्हें पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसी गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि खसरा नं. 179 रकवा 0.170. हेक्टेयर को दबंगई से कब्जा कर रखा है, गांव कुंडा के लोगों को जमीन के पट्टे दिए गए हैं। ऐसे में ये लोग कब्जा देने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस व उपजिलाधिकारी से पट्टे की जमीन दिलाने की मांग की है।