फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Wed, 25 Jun 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने और झूलते तारों की समस्या को दूर करने की मांग की। एसडीओ अंबिका यादव को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के विभिन्न वार्डों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में झूलते बिजली के तार खतरे का सबब बने हुए हैं। वहां पर भुवन जोशी, किशोर जोशी, महेश राणा, सभासद प्रकाश शर्मा, दीपक खोलिया, चंदन जोशी, भगवान दास, किशन सिंह, दिवाकर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें