फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चिटफंड कंपनियों में डूबी राशि की वापस दिलाने की मांग

Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में बकाया राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जमाकर्ता पीड़ित। संवाद 
विज्ञापन
रुद्रपुर। चिटफंड कंपनियों में जमा की गई राशि का दो से तीन गुना बकाया वापस लेने के लिए पीड़ितों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बुधवार को राष्ट्रीय तपजप परिवार के जिला संयोजक प्रभारी ओएस भास्कर ने कहा कि देशभर में लगभग 42 करोड़ पीड़ित परिवारों को 20 लाख करोड़ रुपये की धनराशि वापस दिलाने के लिए संगठन पिछले एक वर्ष से मिशन भुगतान भारत यात्रा कार्यक्रम का देशभर में आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि रुपये वापस दिलाने का कानून लागू होने के बाद भी जिले के सक्षम अधिकारी ठगी के पीड़ितों से आवेदन नहीं ले रहे हैं। कानून लागू होने के चार साल बाद भी पीड़ितों का भुगतान वापस नहीं हुआ। वहां शंभु मंडल, धर्मपाल, शिव कुमार, एसके शर्मा, अरमाना बेगम, अब्दुल करीम, मंगतराम अरोरा, डॉ. वीके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें