फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम को बनाया भाई, वादे की याद दिलाई

Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर धरना स्थल पर सीएम के स्टैचू पर राखी बांधती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। तहसील परिसर में 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकार को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन 29वें दिन मंगलवार को जारी रहा। बीते दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार को महिलाओं ने सीएम के पुतले को राखीं बांधकर वादे की याद दिलाते हुए उपहार स्वरूप भूमिधरी का अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को धरना स्थल पर 20 गांव से पहुंची पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने प्यारे भैया धामी लाज बचाओ राखी की के नारे भी लगाए। महिलाओं ने कहा कि हम उन्हें उम्मीद है कि सीएम धामी बहनों को निराश नहीं करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनबी भट्ट और संचालन सन्नी नजर, विक्रम सिंह लड्डू ने किया। विक्की रंधावा, अमरनाथ शर्मा, सुनीता टम्टा, रूपिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, परविंदर कौर, रेखा सिंह, मीना बरसेलिया, मनप्रीत कौर, राजविंदर कौर, तारा देवी, मीना विष्ट आदि मौजूद रहीं।

बिना राखी बांधे लौटी महिलाएं



बाजपुर। अतिथि गृह के सभाकक्ष में महिलाएं सीएम को राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं लेकिन सीएम मुख्य कक्ष से ही चले गए। ऐसे में महिलाएं हाथों में राखियां लिए खड़ी रह गईं। सीएम का काफिला गुजरने के बाद महिलाएं निराश होकर लौट गईं। मीडिया कर्मियों के पूछने पर महिलाओं ने बताया कि राखी बंधवाने के लिए सीएम के सभाकक्ष में आने की उम्मीद थी। इसलिए भाजपा नेताओं ने उनसे सभाकक्ष में बैठने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें