फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दक्ष चौक से सिडकुल तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन देते लोग। आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दक्ष चौक से सिडकुल तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है। मंगलवार को भाजपा नेता भारत भूषण चुघ की अगुवाई की प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बगवाड़ा दक्ष चौक से तीनपानी डाम होते हुए सिडकुल तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क बेहद संकरी है। इसे मिनी बाईपास भी कहा जाता है। सड़क किनारे पर कुछ शिक्षण संस्थाओं के साथ कई कालोनियां भी हैं। सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में सिडकुल के लिए लोगों का आवागमन होता है। उन्होंने जनहित में सड़क का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की मांग की। डीएम ने मामले में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहां मनोज ठाकुर, जितेंद्र संधू, बंटी मंडल, सतपाल सिंह, राज कोहली, देवेंद्र गिरी, रोहित, दिनेश नेगी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें