फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निकाय कर्मियों की 20 लाख ग्रेच्युटी का जीओ जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय को पत्र भेजकर राज्य के सभी निकाय कर्मचारियों की 20 लाख ग्रेच्युटी का शासनादेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक ने पत्र में कहा है कि राज्य के प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति होने या सेवाकाल में मृत्यु होने की स्थिति में 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी दिए जाने का शासनादेश निर्गत हुआ है। वहीं राज्य की निकायों में शासनादेश जारी नहीं होने के कारण निकाय कर्मियों को अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पात्र कर्मचारियों व उनके आश्रितों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जबकि उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मंजूरी हो चुकी है। कहा है जब से राज्य कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी का लाभ दिया जा रहा है, तब से निकाय कर्मियों के एरियर का भुगतान करने का आदेश निर्गत किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें