खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते यूकेडी कार्यकर्ता।-संवाद
खटीमा/काशीपुर। मूल निवास, सशक्त भू-कानून और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन को 23 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक सशक्त भू-कानून नहीं बना है। इसके चलते उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से विस्थापन हाे रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए मूल निवास की अवधि तय करने और खटीमा को जिला बनाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, जिला महामंत्री संतोष मेहरोत्रा, गोविंद बिष्ट, विनोद राजपूत, कैलाश भट्ट, गजेंद्र बसेड़ा, अब्दुल फरीद आदि थे। संवाद
इधर, काशीपुर में भी यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। उन्होंने प्रदेश में भू-कानून की मांग उठाई। कहा कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह जनता के साथ आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में हरजाप सिंह, जगदीश चंद्र बौड़ाई, गिरीश अधिकारी, शिव सिंह रावत, संजय कुमार रहेजा, कुसुमलता बौड़ाई, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद