काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने काशीपुर से देहरादून के बीच जनहित में वातानुकूलित बस संचालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का देहरादून आना-जाना रहता है।
काशीपुर बस स्टेशन से देहरादून के लिए सुबह के समय चार बसें हैं। स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि काशीपुर से सुबह 5, 6, 7 और 7 30 बजे काशीपुर से देहरादून के लिए बस है। इसके बाद अन्य डिपो की बसें देहरादून आती-जाती हैं।
इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने काशीपुर डिपो के एआरएम को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजा। इसमें कहा कि काशीपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग देहरादून विभिन्न कार्यों से आते-जाते हैं। सुबह के समय डिपो से चार साधारण बसें ही देहरादून आती-जाती हैं। उसके बाद शहरवासियों को अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने मांग की काशीपुर से देहरादून के लिए जनहित में एक वातानुकूलित बस का संचालन कराया जाए ताकि लोगों को लंबे सफर में आसानी हो सके।