फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए युवाओं ने सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार शाम को छात्र और युवा सुभाष चौक पर एकत्र हुए। वह सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के विरोध में लिखी तख्तियां लिए हुए थे। सांकेतिक धरना देते हुए युवाओं ने पेपर लीक मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अभी तक इस मामले में किसी की जवाबदेही तय नहीं कर पाई है। उन्होंने इस मामले में धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पवन मंडल, राजेश ढाली, मिथुन पहाड़, शुभम हलदार, अर्जुन मल्लिक, प्रेम सरकार, प्रियांशु मंडल, राज दास, सागर मंडल, कृष मंडल, मिहिर मंडल, कृष्णा मंडल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें