फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोहल्ला अल्ली खां से धारा 163 हटाने की मांग की

Wed, 15 Oct 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को मांग पत्र सौंपा। इसमें त्योहारी सीजन को देखते हुए मोहल्ला अल्ली खां, बांसफोड़ान, थाना साबिक क्षेत्र में धारा 163 हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने पत्र सौंपकर कहा कि बीती 21 सितंबर को अकस्मात घटी घटना के बाद मोहल्ला अल्ली खां, पंजाबी सराय, थाना साबिक के कुछ क्षेत्राें में धारा 163 लागू की गई थी। इसके तहत शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान क्षेत्र की दुकानें भी बंद कराई जा रही हैं।
इससे क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही है। दीपावली पर्व नजदीक है ऐसे में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लोगों को जरूरत पड़ने पर दवाई, दूध व अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पत्र सौंपने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी अनुपम शर्मा, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, सारीम सैफी, पार्षद मो. आरिफ सैफी, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें