फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आबादी से बिजली लाइन हटाने की मांग, महिलाओं ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर मंडी समिति परिसर ऊर्जा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। बन्नाखेड़ा गांव में आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया और बिजली लाइन को शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम कार्यालय में मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव बन्नाखेड़ा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से श्मशान घाट तक 11,000 वोल्टेज की बिजली लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है। इसके नीचे पुलिस चौकी, धार्मिक स्थल भी हैं। बताया कि कई साल पहले बिजली लाइन में फाल्ट होने पर कमलेश देवी झुलस गई थी जबकि बिजली तारों की चिंगारी से संतोष देवी की झोपड़ी में आग लग गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने ईई विवेक कांडपाल को संबोधित मांग पत्र कार्यालय में दिया। मौके पर लक्ष्मी देवी, राजरानी, संतोष देवी, कमलेश, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें