काशीपुर। गांव चांदपुर में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की गई है। डीएफओ को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान तारावती ने बताया कि ग्राम पंचायत चांदपुर की सीमा से वन क्षेत्र लगा हुआ है। वन क्षेत्र के हिंसक जानवर गांव में घुसकर गाय, भैंस व पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना रहे हैं।
तेंदुआ आए दिन गांव में घुस रहा है, जिससे गांव में दहशत बनी हुई है। नीलगाय, चीतल, सांभर के सड़क पर आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, सड़क किनारे गहरी व चौड़ी खाई खुदवाने, सोलर फेंसिंग लगाने और हाथी दीवार बनाने की मांग की है। संवाद