फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बुक्सा जनजाति के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निशुल्क प्रवेश देने की मांग

Thu, 26 Mar 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। चैती मेले में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मेला परिसर में निशुल्क प्रवेश दिए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने उप जिलाधिकारी /प्रभारी चैती मेला काशीपुर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा है कि बुक्सा जनजाति के पारंपरिक परिवहन साधन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश को पूर्व की भांति निशुल्क प्रवेश दिया जाए। तोमर ने कहा कि बुक्सा जनजाति की कुलदेवी माता बाल सुंदरी के चैती मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ये श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ही आवागमन करते हैं। ऐसे में उनसे किसी प्रकार का शुल्क लिया जाना उनकी परंपरा और आर्थिक स्थिति के विपरीत होगा। उन्होंने प्रशासन से निशुल्क प्रवेश जारी रखने का आग्रह किया है।
इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक अन्य मार्ग संचालित करने का भी अनुरोध किया गया है। यह मार्ग मोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट स्थित पुलिया से संचालित करने का सुझाव दिया गया है जिससे मेले में भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें