काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने कांवड यात्रा के दौरान सुविधाएं सुचारू कराने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में हरिद्वार और ऋषिकेश की धर्मशालाओं व होटलों की निगरानी, भोजनालयों में रेट सूची और संचालकों की पहचान प्रदर्शित करने, स्वच्छ पेयजल, चल शौचालय, चिकित्सालय, सफाई, मादक पदार्थों व मांस की बिक्री पर रोक, भारी वाहनों का डायवर्जन, पुलिस चौकियों की स्थापना व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की गई है। संवाद