फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूमिहीनों को बिजली कनेक्शन और स्मार्ट मीटर राहत की मांग उठी

Tue, 14 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के अनेक भूमिहीन और गरीब परिवार आज भी बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। वहीं स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने अपेक्षा से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बताया कि मीटर की जांच (चेक मीटर) के नाम पर उपभोक्ताओं से 100 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। विद्युत विजिलेंस की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर लगाई गई भारी-भरकम पेनल्टी की भी समीक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें