फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छठ महापर्व को लेकर महादेव नहर की सफाई कराने की मांग

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति ने एसडीएम को पत्र सौंपा। इसमें छठ महापर्व पर मोटेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाली महादेव नहर की सफाई कराने और पांच नवंबर तक नहर में स्वच्छ जल छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा कि छठ महापर्व का आयोजन पांच से आठ नवंबर तक किया जा रहा है। पूजा स्थल के पास छठ महापर्व का मेला लगता है।
आरोप है कि वहां पर पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने श्मशान घाट पंडा परिवार का बोर्ड लगवा दिया है। सरकारी भूमि पर जहां मेला लगता है, वहां तारबाड़ करके अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बोर्ड और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके साथ ही महादेव नहर की सफाई व कीटनाशक का छिड़काव करा कर छठ घाट की रंगाई-पुताई कराने, श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय व दो हैंडपंपों लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें