फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में दिया। उन्होंने ज्ञापन में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

उक्रांद के उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर भाटिया ने कहा कि चार वर्ष बाद भी अंकिता के परिजनों न्याय नहीं मिल पाया है। वहां पर जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, शिवलाल रस्तोगी, हरीश चंद्र सकलानी, प्रकाश सिंह रावत, भवानी शंकर, धन बहादुर चंद, पंकज सिंह, दुर्गा सिंह सामंत, शाहबुद्दीन अंसारी आदि थे।
किच्छा में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
किच्छा/गदरपुर। कांग्रेसियों ने किच्छा में अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रदेश सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली। बाद में डीडी चौक पर पुतले को फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सरकार की पोल खोल दी है जिससे साफ हो गया है कि सरकार ने वीआईपी को बचाने के लिए पूरी घटना में लापरवाह पूर्ण तरीके से जांच की है। प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री गुलशन सिंधी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालरा, मेजर सिंह, ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, कलावती, गौरव बेहड़, हरविन्दर पाल सिंह पप्पी, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा आदि थे।
गदरपुर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम सामने आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बुध बाजार मोड़ पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी परिमल राय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि सरकार को बिना दबाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। इस मौके पर हरदेव सिंह हैरी, सुभाष बेहड़, विजय भुड्ढी, किशोर सामंत, त्रिनाथ विश्वास, मन्नू चौधरी, शाकिर अली, ममता हालदार आदि मौजूद रहे।
भाजपा के संरक्षण में ही बेटियों पर हो रहे अत्याचार : भुल्लर
-अंकिता हत्याकांड में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं वे तत्काल इस्तीफा दें
गदरपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज सबसे बड़ा राजनीतिक पाखंड साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के संरक्षण में ही बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं और दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि अब लोगों को भाजपा से ही अपनी बेटियों को बचाने की जरूरत पड़ रही है।
अपने कार्यालय पर भुल्लर ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह भाजपा के बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, वह उत्तराखंड के लिए शर्मनाक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं के नाम उछलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं वे तत्काल इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेटियों के सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें