फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा फैक्ट्री की स्टाफ बस पलटी, 32 कर्मी घायल

Wed, 28 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डेल्टा कंपनी (रामनगर) की बस कर्मचारियों को लेकर मालधनचौड़ नंबर एक से आ रही थी। हेमपुर डिपो से पहले एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। जिससे कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर जंगल में काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को पलटी हुई बस से बाहर निकाला। सभी घायल मालधनचौड़ के हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल वीके जेठा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, कंपनी की अन्य गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। कोतवाल ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और घटना स्थल का निरीक्षण किया। 14 घायलों को सरकारी अस्पताल और 18 को चामुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में भर्ती विनोद पुत्र गिरधारी और अशोक पुत्र रतनलाल के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है, जबकि शेष को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें