फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस डेल्फी ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Thu, 04 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 48 दिनों से डीएम दफ्तर पर धरने पर बैठे टीवीएस डेल्फी के श्रमिकों ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 36 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलित श्रमिकों ने चेताया कि यदि जल्द ही कंपनी प्रबंधन और प्रशासन ने कोई समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को धरना स्थल पर बैठे 121 श्रमिकों में से 20 श्रमिकों ने क्रमिक अनशन पर बैठ गए। कहना था कि कंपनी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ पिछले डेढ माह से श्रमिक भूख प्यासे आंदोलन कर रहे है, बावजूद इसके प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण श्रमिक उपेक्षित महसूस कर रहे है। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की अनदेखी पर प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।

जिसकी वजह से आंदोलित श्रमिकों को मजबूर होकर क्रमिक अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है। कहा कि यदि शीघ्र ही श्रमिकों की मांगों को नही माना गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आशिफ अहमद, विजेंद्र नौटियाल, भुवन चंद्रा, प्रदीप सिंह बिष्ट, मनीष मिश्रा, विनय कुमार, मोहित तिवारी, कैलाश कांडपाल, सतदत मंडल, धर्मे सिंह, अनिल असवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें