बाजपुर। कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 19वीं राष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी तीन दिनी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। शनिवार को नगर के भौना बिराहा मार्ग स्थित एक मैदान में स्पर्धा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
पहला कबड्डी मैच पुरुष वर्ग में दिल्ली और बिहार टीम के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली टीम विजेता और बिहार की टीम उप विजेता रही। पहले दिन चार मैच खेले गए।
इसमें दिल्ली को 60 और बिहार टीम को 28 अंक मिले। 32 अंक से दिल्ली टीम विजयी रही। दूसरा मैच महिला वर्ग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें उत्तराखंड टीम को 32 अंक और यूपी टीम को 29 अंक प्राप्त कर पाई। उत्तराखंड टीम तीन अंक से विजयी रही।