फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0 : हवाई यात्रियों को भारी पड़ रही पेड क्वारंटीन, बुकिंग कैंसिल करा रहे लोग, विमान ने नहीं भरी उड़ान

Tue, 26 May 2020 01:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच पूर्व संचालित एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार से शुरू हुई थी। इसमें दिल्ली से मात्र तीन यात्रियों ने ही सफर किया और पंतनगर से आठ यात्रियों ने देहरादून के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को स्पाइसजेट दिल्ली से देहरादून 41 यात्री आए और 34 यात्री वापस गए। स्पाइस जेट का विमान सुबह 8:00 बजे पहुंचा। सभी 41 हवाई यात्रियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

Coronavirus in Utttarakhand : देहरादून में मिले कोरोना के दो नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 359  
विज्ञापन



मंगलवार को दिल्ली से देहरादून व पंतनगर के लिए 54 टिकट बुक हुए थे, जिनमें 52 यात्रियों ने बुकिंग कैंसिल करवा दी, जबकि पंतनगर से देहरादून व दिल्ली के लिए 39 टिकट बुक हुईं, जिनमें से 33 बुकिंग कैंसिल करवा दी गईं। इसके चलते एयर इंडिया को इस हवाई मार्ग पर फ्लाइट निरस्त करनी पड़ी।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू होते ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लॉकडाउन- 40 लगते ही सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करते हुए 25 मई से देश में घरेलू विमानों के संचालन की अनुमति दी थी।

विज्ञापन

सरकार ने विमानन कंपनियों को तीन माह तक किराया नहीं बढ़ाने सहित 40 फीसदी टिकटों की बिक्री सस्ती दरों पर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हवाई यात्रा अवधि के हिसाब से किराया भी निर्धारित कर दिया है।

इसमें एक शर्त यह भी रखी गई है कि राज्य अपने हिसाब से यात्रियों को उनके ही खर्च पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन या होम क्वारंटीन करने के लिए बाध्य होंगे। इस प्रकार यात्रियों को यदि सात दिनों के लिए होटल में उनके ही खर्च पर क्वारंटीन किया जाए, तो उन पर लगभग 20 से 30 हजार रूपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

अतः उनका हवाई यात्रा से मोहभंग होना स्वाभाविक है। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि हवाई यात्रियों को पेड क्वारंटीन करने संबंधी आदेश के कारण लोग बुकिंग निरस्त करवा रहे हैं।

जबकि पंतनगर से देहरादून का किराया जहां मात्र छह सौ से एक हजार रूपये के बीच है, वहीं देहरादून से दिल्ली के बीच दो से तीन हजार रूपये है। जिन राज्यों में होम क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है, वहां हवाई सेवाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। मंगलवार को यात्री संख्या कम होने के चलते विमान ने दिल्ली से ही उड़ान नहीं भरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें