रुद्रपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिला खेल मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
कोच नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीन किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ कराई गई। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर दीपांशु, दूसरे स्थान पर करण कुमार, तीसरे स्थान पर प्रियांशु मंडल, चौथे स्थान पर करण नेगी, पांचवें स्थान पर मनदीप कुमार, छठे स्थान पर दीपक कुमार और सातवें स्थान पर अजय विश्वास रहे।
सभी खिलाड़ियों को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र मिश्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां पर मोहन तिवारी, मुकेश कोहली, शालिनी बोरा, एनडी शर्मा, मोर सिंह यादव, रघुनाथ सिंह, तरुण दत्ता आदि उपस्थित रहे।