फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंटरमीडिएट में दीपा ने प्रदेश के टॉप-25 में बनाई जगह

Sun, 26 Apr 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा दीपा रस्तोगी ने प्रदेश की टॉप-25 सूची में 24वां स्थान पाया है। दीपा के पिता राकेश रस्तोगी शहर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और मां पूजा रस्तोगी गृहणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दीपा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। दीपा डॉक्टर बनना चाहती हैं जिसके लिए वह तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ ऑनलाइन अध्ययन को भी दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें