खटीमा। कुटरी से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी दीपा देवी ने सोमवार को जनसंपर्क रैली निकाली । उन्होंने घर घर जाकर लोगों से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से उनके चुनाव चिन्ह इमली पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वह विजयी हुई तो ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करेंगी। साथ ही सभी नए व पुराने सभी रुके हुए कार्य पूरे किए जाएंगे। इस दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट नरु आदि थे।
जनता की पहली पसंद बनी बबिता देवराड़ी
गूलरभोज। बरीराई 19 जिला पंचायत सदस्य सीट पर मतदाताओं की पहली पसंद बनी है बबिता देवराड़ी। इस सीट पर सात ग्रामसभा शामिल हैं। बबिता देवराड़ी ने बताया की उनके पति मनोज देवराड़ी कोपा ग्राम सभा के निवर्तमान ग्रामप्रधान रहे हैं। उनके विकास कार्यो को देखकर क्षेत्र की जनता उनसे प्रभावित हुई है। हर क्षेत्र में मतदाताओं का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से 24 तारीख को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर उनके चुनाव निशान कप प्लेट पर मोहर लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।