फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे दो युवकों को गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की अस्पताल जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कुंडा निवासी सैबुल (18) अपने साथी दुलाल के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को गांव में ही स्थित किसी दुकान पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान काशीपुर से जसपुर की ओर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। आननफानन में घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैबुल को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद ले जा ही रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुलाल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक सात भाई बहनों में पांचवें नंबर का था। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें