फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक की चेन में फंसा बुर्का, महिला की मौत

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाइक सवार महिला का बुर्का चेन में फंस गया। इससे सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव बरहैनी निवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक दानिश सैफी बुधवार शाम अपनी पत्नी सोनम सैफी (34) के बाइक से बाजपुर शहर की ओर आ रहे थे। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में शामिल होना था। वह हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित एक होटल के सामने पहुंचे, तब तक सोनम का बुर्का बाइक में फंस गया। इस कारण सोनम सड़क पर गिर कर घायल हो गईं।
आनन फानन सोनम को अचेत अवस्था में काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से शव को घर ले आए। शोक जताने वालों का दानिश के घर तांता लगा है। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। सोनम की बहन पप्पी बेंगलुरु में रहतीं हैं। उनके आने पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे शव दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइकों पर सवार दो लोग घायल

केलाखेड़ा। नगर के रत्नमड़ैया चौधरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात हाईवे पर रुद्रपुर की ओर से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस ने दो बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार यूपी के शाहाबाद थाना मिलक रामपुर निवासी 23 वर्षीय रघुनाथ और दूसरी बाइक पर सवार गदरपुर के गांव रतनपुरी निवासी 33 वर्षीय अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर गाड़ी से घायलों को सीएचसी बाजपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस समेत दोनों बाइकों कब्जे में ले लिया। बस की सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें