फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दो दिन बाद महिला की मौत, हंगामा

Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतका अंजू सरकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निजी अस्पताल में प्रसव के दो दिन महिला की मौत पर तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कराया गुरुग्राम सितारगंज निवासी अंजू सरकार (30) पत्नी कन्हई सरकार को डिलीवरी के लिए शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन ऑपरेशन से अंजू ने एक पुत्री को जन्म दिया। दो दिन आईसीयू में रखने के बाद रविवार को उसे जरनल वार्ड में शिफ्ट किया गया। अपराह्न तीन बजे तक अंजू स्वस्थ थी। इसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई देवेंद्र गौरव, बाजार चौकी प्रभारी अनिल कुमार, झनकइया थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, नानकमत्ता थानाध्यक्ष नरेशपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम बिष्ट और सीओ बिष्ट से अंजू के पति कन्हई सरकार, जेठ दीपक सरकार, भाई विजय विश्वास ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने चिकित्सकों से भी जानकारी ली।परिजनों ने कहा कि वह शव का पोस्टमार्टम रुद्रपुर या हल्द्वानी कराना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया। मृतका की नवजात पुत्री स्वस्थ है उसे परिजन घर ले गए। इससे पहले भी उसके एक पुत्री वंशिका है। अंजू के पति कन्हई सरकार ने कहा कि वह बाद में पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें