फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से मौत होने पर ससम्मान होगा मृतक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस से मौत का वरण करने वालों का अब ससम्मान अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन की संयुक्त बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। बैठक में इन हालातों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया है। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना संक्रमित की मौत पर शव को सरकारी एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा और मृतक की ससम्मान अंत्येष्टि की जाएगी। बैठक में सीओ एमसी बिंजोला, तहसीलदार यूसुफ अली, कोतवाल संजय पाठक, झनकईया थाना प्रभारी अरविंद चौधरी, चकरपुर चौकी प्रभारी पूरन सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें