खटीमा के थारू राजकीय इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र में शामिल होने आ रहे गुरूजनों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। थारू राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र में पहले दिन गुरुजनो को प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को शुरू मूल्यांकन कार्य में 120 से अधिक गुरुजनों ने हिस्सा लिया। पहले दिन शिक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रयवेक्षक मुन्ना लाल सरोज, उप नियंत्रक संतोष कुमार ने सुरक्षा के साथ छात्र हित में त्रुटिहीन मूल्यांकन पर जोर दिया।
वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया 6 टेबल पर हाईस्कूल व 9 टेबल पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस मोके पर गंगा गुलाम, केडी जोशी, नरेंद्र सिंह रौतेला, जवाहरलाल पटेल, महेंद्र प्रताप पांडे, बीएस मेहता समेत अनेक गुरुजन मौजूद रहे।