फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी के दूसरे दिन ही युवक की हादसे में मौत

Thu, 30 May 2019 12:19 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
मृतक अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाई की शादी के दूसरे दिन ही बेकाबू डंपर की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका मामा घायल हो गया। इससे घर का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। 

विज्ञापन


बाजपुर के ग्राम महेशपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. रमेश चंद्र की बरात 28 मई, मंगलवार को जनपद मुरादाबाद तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम रामूवाला गई थी। देर शाम विदाई के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। शादी के चलते घर में मेहमान थे। बुधवार दोपहर अनिल कुमार (21) शादी में भाई सुनील को उपहार स्वरूप मिली बाइक लेकर मामा ग्राम आलमपुर डिलारी निवासी चंद्रपाल पुत्र गंगाराम के साथ दोराहा चौक पर बाजपुर-मुरादाबाद को चलने वाली बस की जानकारी लेने जा रहा था। बाइक अनिल के मामा चंद्रपाल चला रहे थे। 

दोराहे पर उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी और जिससे चंद्रपाल और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस से घायल अनिल को रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। पूर्व ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता ने बताया कि मृतक अनिल कुमार हेलमेट पहने था। 
विज्ञापन


दोराहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार बुटोला ने बताया कि गांव महेशपुरा स्थित मंदिर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में डंपर की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस टीम फुटेज को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें