फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन पावर कार की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
मंजू देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
चकरपुर रेलवे स्टेशन पर टनकपुर से आ रही इंजन पॉवर कार की चपेट में आने से एक महिला की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड के चकरपुर नई बस्ती पचौरिया निवासी 65 वर्षीय मंजू देवी पत्नी त्रिलोक राम सोमवार को सामान लेने चकरपुर बाजार आ रही थीं। दोपहर एक बजे के करीब जब वह चकरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
इसी बीच वह टनकपुर से आ रही पॉवर कार की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों एवं चकरपुर पुलिस चौकी में दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंजू देवी अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गई हैं।
विज्ञापन

-टनकपुर से पीलीभीत तक इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन को लेकर चल रहे विद्युतीकरण कार्य की देखरेख के लिए प्रतिदिन इंजन पावर कार चल रही है। सोमवार को भी कार टनकपुर से लौट रही थी। चकरपुर स्टेशन के पास चालक के हॉर्न देने के बाद दो-तीन महिलाएं तो ट्रैक से हट गईं लेकिन एक वृद्धा चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि रेलवे अपना कार्य कर रहा है तथा इस कार्य की मुनादी का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन

-केडी कापड़ी, स्टेशन अधीक्षक, खटीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें