फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: बेटे का इलाज कराने दिल्ली जा रही थी महिला,  तेज रफ्तार बस ने मारी कार को टक्कर, मौत

Wed, 21 Jun 2023 02:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठी महिला की मौत हो गई। बस चालक-परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा रेलवे फाटक के पास खड़ी कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे का इलाज कराने दिल्ली जा रही हल्द्वानी निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति की हालत नाजुक है। बेटे और चालक के मामूली चोट आईं हैं। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


वार्ड 19 मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी निवासी तेजिंदर सिंह की सदर बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह बेटे का इलाज कराने के लिए कार से दिल्ली रवाना हुए। उनका दोस्त चकुलवा निवासी सुखवीर सिंह कार चला रहा था और उसके बगल में 11 वर्षीय बेटा भवजोत सिंह था। पीछे वह पत्नी मनप्रीत कौर (40) के साथ बैठे थे।

बेटे और चालक के मामूली चोट
टांडा रेलवे बैरियर बंद होने पर उन्होंने वाहनों के पीछे अपनी कार भी लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फैक्टरी की तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठे तेजिंदर और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बस चालक-परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मनप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर तेजिंदर को रेफर कर दिया, उनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पीएमओ के प्रमुख सचिव और सलाहकार कल से उत्तराखंड के दौरे पर, सबसे पहले जाएंगे केदारनाथ धाम
विज्ञापन


कार में सवार बेटे और चालक के भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें