फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Fri, 28 Apr 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। श्मशान घाट परिसर में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला है। उसने गेरुए कपड़े पहने थे। मृतक की पहचान खटीमा निवासी युवक के रूप में हुई। मृतक तीन दिनों से नगर में भिक्षावृत्ति कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के श्मशान घाट के सेवादार राकेश बाबा सफाई कर रहे थे। पिंडदान स्थल पर उन्हें गेरुआधारी युवक लेटा दिखाई दिया। आवाज लगाने पर जब युवक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, एसआई लक्ष्मण जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर मृतक की पहचान खटीमा के वार्ड नंबर 13 हनुमान मंदिर के पीछे निवासी मोहन सिंह (37) पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर मृतक की मां माया देवी मौके पर पहुंची। माया देवी ने बताया कि मृतक की पत्नी किरण देवी उसे छोड़कर चली गई है। उसके दो बेटे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें