फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में केयर टेकर महिला की मौत, शिक्षिका समेत पांच घायल

Fri, 26 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी बस को उठाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। एक निजी स्कूल के बच्चों को टूर के लिए मुरादाबाद ले जा रही बस महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस कारण स्कूल की महिला केयर टेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी की दबकर मौत हो गई जबकि एक शिक्षिका और चार बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामपुर के स्वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोहिया पुल के पास स्थित एक ओंकार ग्लोबल अकेडमी से शुक्रवार सुबह तीन स्कूली बस में करीब 130 छात्र-छात्रा मुरादाबाद के वंडरलैंड में पिकनिक मनाने जा रहे थे। बताया जाता है कि रामपुर के थाना टांडा के धमनगांव के पास एक महिला को बचाने के प्रयास में करीब 35-40 बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर रामपुर स्वार के एसएचओ सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना में स्कूल की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बबली (22) पुत्री नरेश निवासी लोहिया पुल बरखेड़ी की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके परिजन रामपुर स्वार से यहां पहुंच गए। वहीं हादसे में कक्षा नौ की छात्र गुरजोत कौर (14) पुत्री शैलेंद्र निवासी काशीपुर, एंजेल (15) पुत्री रविप्रकाश निवासी सुल्तानपुर पट्टी, अवनीत कौर (15) पुत्री गुरदीप सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर, मो. जैद (8) पुत्र रियाज हुसैन निवासी ग्राम जगन्नाथपुर और महिला शिक्षिका रोमा शर्मा (24) पुत्री नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि एक अन्य शिक्षिका शमा भी घायल हुईं हैं लेकिन वह कहां भर्ती हैं इसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अभय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस से जानकारी ली। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने पिकनिक टूर को स्थगित कर दिया। इसलिए सभी बच्चे अपने घर चले गए। स्कूल प्रबंधन से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पलटी बस को उठाती क्रेन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें