फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हंस विहार कॉलोनी में 30 घंटे बिजली गुल

Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भीषण आंधी-तूफान के कारण हंस विहार कॉलोनी में 30 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

हंस विहार कॉलोनी निवासी हरीश भाकुनी ने बताया कि कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 10 बजे से कटी बिजली बृहस्पतिवार तड़के तक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री भी खराब हो गई। कॉलोनी के लोग रात में अपनी घरों की छत पर जाकर बैठ गए। वहां मच्छरों ने परेशान कर दिया।



कॉलोनी के अन्य लोगों ने भी कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि शिकायत करने के लिए जब कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। गर्मी अधिक होने के बावजूद लोगों को पूरी रात बिना पंखे-कूलरों से गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऊर्जा निगम के ईई जीएस कार्की ने बताया कि तेज-आंधी तूफान आने से कई बिजली पोल पेड़ गिरने से टूट गए। इससे कॉलोनी में लोगों की सुविधा के लिए ऊर्जा निगम के कर्मियों ने देर रात तीन बजे तक मशक्कत कर आपूर्ति बहाल की। एक फेस सुधारने के बाद दूसरे फेस की बिजली को ठीक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें