फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 May 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद निवासी आशीष चौहान बेटे वंश के साथ वादीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात एक बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। गांव मानियावाला से सटी बनेली नदी के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के चलते वंश (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसएसआई आशीष तोमर ने शव कब्जे में लेने के बाद मृतक के पिता आशीष को घायलावस्था में सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष हंबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वंश स्थानीय जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल परिवार ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।



हरिद्वार जा रहे युवकों की बाइक ट्राॅली में टकराई, एक की मौत

जसपुर। भीमताल से हरिद्वार घूमने जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल जिले के भीमताल निवासी हिमांशु शर्मा (24) और अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के गांव पटगलिया निवासी रोहित मिश्रा बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग तीन बजे अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भूतपुरी चौराहे पर मौजूद एसआई अनोखेलाल पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें